फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 200 और होटलों पर कार्रवाई की तलवार, अगले हफ्ते होगी जांच

Thu, 28 Jun 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर पार्वती वैली के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पहले और दूसरे चरण की रिपोर्ट के बाद अब प्रशासन ने तीसरी रिपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 200 होटलों, रेस्तरां और होम स्टे की तीसरी रिपोर्ट एक साथ हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।

विज्ञापन


प्रशासन ने तीसरी रिपोर्ट तैयार करने से पहले 182 होटलों, होम स्टे और रेस्तरां की निशानदेही पूरी कर ली है। 20 प्रतिष्ठानों की निशानदेही का काम अगले हफ्ते शुरू होगा। राजस्व विभाग ने पार्वती घाटी के सूमारोपा, जरी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, छलाल और कटागला में 182 होटलों, रेस्तरां व होमस्टे की निशानदेही की है।

विज्ञापन

सीलबंदी पर निगरानी

प्रशासन 182 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पर्यटन विभाग में पंजीकरण, टीसीपी और प्रदूषण बोर्ड के एनओसी की जांच कर रहा है। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि पार्वती वैली में हाईकोर्ट के आदेशों की पालना की जा रही है। एक कंपाइल रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।  

\पार्वती घाटी के कसोल और आसपास के इलाके में बीते मंगलवार को 36 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की हाईकोर्ट के आदेश पर सीलबंदी की गई है। अब सीलबंदी को लेकर प्रशासन पूरी निगरानी रखेगा कि कोई इसके साथ छेड़खानी तो नहीं कर रहा है। कसोल और आसपास के इलाके में पुलिस निगरानी रखे हुए है। दो माह के लिए इलाके में धारा 144 भी लागू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें