शिमला। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुन्नी राजेश वर्मा ने वीरवार को प्राथमिक पाठशाला जमोग, माध्यमिक पाठशाला जमोग और आंगनबाड़ी केंद्र जमोग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता व्यवस्था और मिड-डे-मील योजना की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि कुछ विद्यालयों में रिकॉर्ड उचित रूप से नहीं रखे हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में यह भी सामने आया है कि केंद्र में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम है। एसडीएम राजेश वर्मा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मिड-डे-मील में बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पोषक आहार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। संवाद