फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से धक्कामुक्की, 13 का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से तक तहबाजारियों ने की नारेबाजी, बोले, बाजार से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

शाम 4 बजे तहबाजारियों को हटाने बाजार में उतरी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में तहबाजारियों को हटाने का नगर निगम का अभियान लगातार ग्यारहवें दिन वीरवार को भी जारी रहा। शाम करीब 4:30 बजे निगम की टीम बाजार में उतरी।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने इस दौरान 13 तहबाजारियों का सामान जब्त किया। इनमें आईजीएमसी से एक, लक्कड़ बाजार से दो, मालरोड से दो, लोअर लिफ्ट से दो, रिपन से चार और राम बाजार से दो तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। इसके अलावा पुराने बस अड्डे पर फुटपाथ पर लगाए तहबाजारियों के स्टॉल भी हटाए गए। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम और तहबाजारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके विरोध में तहबाजारियों ने लोअर बाजार में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम उन्हें बाजार से बाहर कर रहा है, लेकिन वह शिफ्ट नहीं होंगे। तहबाजारियों ने मांग की कि नगर निगम उन्हें ऐसी जगह उपलब्ध करवाए, जहां वह अपना कारोबार चला सकें। नगर निगम का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। लोअर बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित किया है, जहां तहबाजारी दुकानें नहीं लगा सकते। उन्हें आजीविका भवन में शिफ्ट होना होगा, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम को सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें