फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के साथ अब स्क्रब टाइफस भी पसारने लगा पांव

Wed, 01 Aug 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में डेंगू के साथ अब स्क्रब टाइफस भी पांव पसारने लगा है। प्रदेश में बरसात शुरू होने के बाद अब तक 3480 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 170 में इसकी पुष्टि हुई है। जिला बिलासपुर में सर्वाधिक 58 जबकि जिला शिमला में 25 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी अस्पताल प्रशासन, सीएमओ और जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। सरकार का मानना है कि बरसात के चलते जलजनित रोग फैलने की आशंका रहती है। ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पतालों में दवाइयां भेज दी हैं।

गौरतलब है कि जिला चंबा में एक व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत भी हो चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बीके अग्रवाल ने बताया कि बरसात के चलते जलजनित फैलने की आशंका होती है। जिला उपायुक्त, अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को बीमारी के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं लक्षण

तेज बुखार जो 105 डिग्री तक हो सकता है
शरीर में कंपकपी के साथ बुखार
शरीर में अकड़न
गर्दन, भुजाओं के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां

कैसे करें बचाव
शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें
घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें
घर के चारों ओर घास, खरपतवार न उगने दें

कहां कितने मामले आए
सोलन - 24, सिरमौर -12, शिमला -25, मंडी -2, कुल्लू -1, कांगड़ा -20, हमीरपुर - 15, चंबा -10, बिलासपुर -58 और टांडा में 3 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें