फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चायल-कोटी कॉलेज में मनाया स्काउट स्कार्फ डे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी की रोवर एवं रेंजर इकाई ने स्काउट स्कार्फ डे मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्काउटिंग की परंपराओं तथा स्काउट स्कार्फ के महत्व से अवगत कराना था। इस दौरान नए रोवर एवं रेंजर सदस्यों को स्काउट स्कार्फ पहनने और बांधने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य दीप शिखा ने स्काउट स्कार्फ धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया और रोवर एवं रेंजर इकाई के प्रयासों की सराहना की। स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें