शिमल। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग अध्ययन विभाग और शिक्षा विभाग ने वीरवार को योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सुख एवं सामंजस्य विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यानमाला आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. महावीर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि चेतना के विकास का विज्ञान है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को अपनाने, समय प्रबंधन और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योग के सिद्धांत आधुनिक वैज्ञानिक अवधारणाओं से जुड़े हैं और नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शालिनी गुप्ता और सह-अध्यक्षता डॉ. यूद्धवीर ने की। मंच संचालन डॉ. पाठक ने किया। इस अवसर पर डीन प्रो. डीडी शर्मा, आचार्य ज्योति प्रकाश, डॉ. चमन लाल बंगा, डॉ. अजय अत्री, डॉ. निरंजन, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और योग साधक उपस्थित रहे। संवाद