घणाहट्टी स्कूल में शिमला जोन-2 की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला जोन-2 की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को घणाहट्टी स्कूल में समापन हो गया। विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए हलोग धामी स्कूल की टीम ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खो-खो में हलोग धामी ने पाहल को हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन में हलोग धामी ने कायना को हराया। चेस में पाहल ने घणाहट्टी को हराकर खिताब अपने नाम किया। योग में खलग ने हलोग धामी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
समूह गान में खलग ने कोहबाग को हराकर खिताब जीता। लोक नृत्य में कोहबाग ने खलग को हराया। भाषण प्रतियोगिता में धामी ने खलग स्कूल को मात दी। नेहरा व कायना ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिषद सदस्य अनिता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रोशन लाल और एसएमसी प्रधान प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।