फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैडमिंटन में शोघी को हराकर पोर्टमोर बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबॉल में शोघी-कोहबाग और कबड्डी में पोर्टमोर- माउंट शिवालिक स्कूल में होगा फाइनल
विज्ञापन

शिमला जोनल अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आज होगा समापन, प्रतियोगिता में 17 स्कूल के 250 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में शिमला जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन होगा। अंतिम दिन प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। जोनल प्रतियोगिता में शिमला जोन के 17 स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता में तीसरे दिन के मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला पोर्टमोर और शोघी के बीच खेला गया। इसमें पोर्टमोर ने शोघी को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसमें अलावा भाषण स्पर्धा में पाहल स्कूल ने जीत हासिल की। वहीं जूडो में पोर्टमोर ने पहला स्थान हासिल किया। आयोजकों के अनुसार बुधवार को प्रतियोगिता समापन होगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और सांस्कृतिक स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले होंगे। वॉलीबाल में शोघी और कोहबाग के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कबड्डी के फाइनल में पोर्टमोर और माउंट शिवालिक के बीच खिताबी जंग होगी। स्कूल प्रधानाचार्य नीना राठोर ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता समापन होगा। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें