स्मार्ट वर्दी की खरीद के लिए करीब 57 करोड़ के बजट की जरूरत है। एक साथ तीन साल के लिए वर्दी खरीदने पर करीब 165 करोड़ का खर्च आएगा। शनिवार को सचिवालय में स्कूल वर्दी को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी खाद्य आपूर्ति निगम के कसुम्पटी कार्यालय में गए। निगम के अधिकारियों के साथ बीते सालों के बजट को लेकर चर्चा हुई।
संभावित है कि सोमवार को शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में दोबारा से इस मामले को लेकर बैठक होगी। इसमें मामले की फाइल तैयार कर शिक्षा मंत्री को भेजकर मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने की सिफारिश की जाएगी। हालांकि, मंत्रिमंडल में मामला जाएगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज लेंगे।