फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूनेस्को प्रमुख जॉयस ने किया पोर्टमोर स्कूल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हमने दुनिया के बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा, हम वास्तविक रूप से विश्व में हो रही गतिविधियों के बारे में जानना चाहते हैं। यह मांग शिमला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पोर्टमोर के छात्रों ने यूनेस्को प्रमुख के सामने रखी। यूनेस्को प्रमुख ने शनिवार को स्कूल का दौरा किया। हिमाचल प्रदेश भविष्य कार्यक्रम के तहत यूनेस्को प्रमुख जॉयस ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ स्कूल का दौरा किया। यूनेस्को के सहयोग से चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और स्कूल के छात्रों से संवाद किया। स्कूल के छात्रों ने उनके सामने मांग रखी कि हमें एक बार विदेश यात्रा करवाई जाए। बच्चों ने कहा कि हमने दुनिया के बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा है हम वास्तविक रूप से विश्वभर में हो रही गतिविधियों के बारे में जानना चाहते हैं। स्कूल प्रबंधन ने यूनेस्को प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मिस जॉयस ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया। यूनेस्को प्रमुख ने छात्रों के आत्मविश्वास की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें