फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रा को अगवा कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर मामला दर्ज

Sun, 23 Feb 2020 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक स्कूल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को चार युवकों ने अगवा किया और गाड़ी में रखे हथियारों से डरा-धमका कर उसे होटल ले गए, जहां उससे चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


हालांकि, यह मामला पिछले माह का है, लेकिन डरी-सहमी छात्रा ने अब परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पीड़िता के  पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले माह उनकी पशुशाला में आग लगी थी।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस में इसकी भी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस हादसे के कुछ दिनों बाद जब उनकी बेटी स्कूल जा रही थी तो एक वाहन में कुछ लोग सवार होकर आए और उनकी बेटी को अगवा कर गाड़ी में रखे हथियार दिखाए और कहा कि उनकी पशुशाला में आग भी उन्होंने ही लगाई है। यदि किसी को बताया तो वह उसके परिवार वालों को मार देंगे। इसलिए लड़की ने डर के मारे कुछ भी नहीं बताया।

पिता ने पुलिस को शिकायत में जानकारी दी कि उनकी बेटी ने बताया कि उसे बद्दी के किसी होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और छुट्टी के समय स्कूल के रास्ते में छोड़ गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें