घायलों की सूची- शिवांग शर्मा (14) पुत्र कुलदीप शर्मा गांव कुखेड़, पायल (14) पुत्री रविंद्र सिंह निवासी कुखेड़, पार्थ शर्मा (6) पुत्र पंकज शर्मा निवासी ठेहड़, अक्षित (10) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी कुखेड़, मुस्कान शर्मा (12) पुत्री पंकज शर्मा निवासी ठेहड़, नंदनी (8) पुत्री सोहन सिंह निवासी ठेहड़, चालक विक्रम सिंह (32) निवासी कुखेड़, परिचालक चन्द्र कुमार (20) निवासी गांव भगोला सदवां, माधवी(11), नव्या ठाकुर(7) निवासी कुखेड़ शामिल है।ं
अप्रैल में इसी सड़क पर हुआ था चेली हादसा
इसी संपर्क मार्ग पर घटनास्थल से करीब डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर खुआड़ा के पास चेली गांव में अप्रैल 2018 में दर्दनाक स्कूल बस हादसा हुआ था। इसमें 24 मासूम बच्चों सहित 28 लोगों की मौत हो गई थी। करीब नौ माह बाद इसी संपर्क मार्ग पर वीरवार को फिर से स्कूल बस हादसे में 6 स्कूली बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए।
गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे की जमीन धंसने से साथ लगते खेत में पलट गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस तंग सड़क पर घरों से निकलने वाले पानी से जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और लगातार पानी के रिसाव से किनारे की कच्ची मिट्टी धंसने को हादसे का कारण माना जा रहा है।
नूरपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. दिलवर सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है व उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को हादसे की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से सभी घायलों को फौरी राहत के रूप में पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सड़क पर खड्डों व चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने का अंदेशा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।