प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई तीन योजनाओं का साल 2018 में कोई लाभ नहीं मिला है। स्मार्ट स्कूल वर्दी के बाद स्कूल बैग और स्टील बोतलें देने की योजना भी फंस गई है। लाखों स्कूली विद्यार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।
अक्तूबर महीने में सरकारी स्कूलों की चार कक्षाओं पहली, तीसरी, छठी और नवीं में पढ़ने वाले 2.61 लाख विद्यार्थियों को तीन तरह के स्कूल बैग देने का फैसला हुआ। पहली व तीसरी कक्षा को छोटे, छठी को मीडियम और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़े बैग देने की बात कही गई।