फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) कोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 150 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा अध्यापक क्षमा कंवर ने की। समारोह में पूर्व मुख्य अध्यापक जोगिंद्र सिंह कंवर तथा पूर्व जेबीटी शिक्षक विजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य शीतल चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों और विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शैक्षणिक भ्रमण के तहत उत्तर प्रदेश गए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कृष, पलक, आकांक्षा, दिव्या ठाकुर तथा कृतिका ठाकुर शामिल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें ध्रुव, ललित, राहुल, नितिन, पलक ठाकुर, दीक्षा वर्मा, नीतिका, साक्षी और दिव्या सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत कोटी की प्रधान प्रतिभा शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रमेश शर्मा और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें