फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास: जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, जश्न में डाली नाटी

Sun, 29 Nov 2026 08:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 29–23 से हराया। खिताब भले ही हरियाणा की टीम ने जीता, लेकिन, प्रथम बार फाइनल में पहुंच कर अपने खेल से दर्शकों का दिल हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन
52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) में रजत पदक हासिल किया है। पूरी प्रतियोगिता में हिमाचल की कृतिका शर्मा समेत बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 29–23 से हराया। खिताब भले ही हरियाणा की टीम ने जीता, लेकिन, प्रथम बार फाइनल में पहुंच कर अपने खेल से दर्शकों का दिल हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीत लिया। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) द्वारा नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट, पंजाब में 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (बालिका वर्ग)- 2026 का 26 से 29 नवंबर तक आयोजन करवाया। फाइनल में जोरदार मुकाबला हुआ। 

विज्ञापन



हरियाणा ने फाइनल में हिमाचल प्रदेश टीम को 29–23 से हराया। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच अमित धीमान ने बताया कि पूरी टीम का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है। शुरुआती दौर की बड़ी जीत दर्ज करते हुए पहले दिन हिमाचल प्रदेश ने ओडिशा को 76–35 हराया। इसके बाद कर्नाटका, साई कबडडी टीम तथा महाराष्ट्रा जैसी टीमों को हराकर कप्तान साक्षी चंदेल के नेतृत्व वाली हिमाचल टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हिमाचल की कृतिका शर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 अंकों में से अकेले दम पर ही 20 अंक हासिल किए। टीम ने नजदीकी मुकाबले में दो अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकी, फाइनल में हरियाणा से हिमाचल टीम 29-23 से हार गई। लेकिन, प्रथम बार फाइनल तक पहुंच कर जूनियर टीम सदस्य जोश से पूरी तरह लबरेज है। रजत पदक जीतने के बाद टीम ने जमकर हिमाचली नाटी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत पदक हासिल करना ऐतिहासिक उपलब्धि: कुलदीप राणा
हिमाचल प्रदेश कबडडी संघ अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा व महासचिव कुलदीप राणा ने बताया कि जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) में प्रथम बार हिमाचल टीम फाइनल में पहुंची है। नेशनल स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश की बेटियों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। ये प्रदेश में कबडडी खेल के उज्जवल भविष्य की तरफ साफ संकेत है। इस उपलब्धि पर हिमाचल टीम के मुख्य कोच अमित धीमान, सहायक कोच श्यामा छिंटा समेत समस्त टीम बधाई की पात्र है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें