हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2016 की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले 600 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। इसमें जमा दो साइंस के 100, आर्ट्स और कॉमर्स के 100, जबकि दसवीं कक्षा के 400 मेधावी विद्यार्थियों को स्कालरशिप मिलेगी। हालांकि, बोर्ड ने उक्त विद्यार्थियों की सूची भी जारी कर दी है।
लेकिन, सूची में शामिल विद्यार्थियों को इसके लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए बोर्ड ने 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। जानकारी के मुताबिक निर्धारित तिथि के अंदर बोर्ड की सूची में शामिल अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सूची बोर्ड की वेबसाइट में स्टूडेंट कॉर्नर के मेरिट एंड स्कालरशिप लिंक पर भी उपलब्ध है।