नवंबर के अंत तक पूरा होगा बैटरी इंस्टॉलेशन कार्य
इस परियोजना को भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड संयुक्त रूप से कार्यान्वित कर रहे हैं। मई 2023 में शुरू हुआ दो मेगावाट सौर संयंत्र पहले की राज्य के विद्युत ग्रिड से जोड़ा जा चुका है। अब एक मेगावाट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना अंतिम चरण में है। विभाग के मुताबिक यदि मौसम अनुकूल रहा, तो बैटरियों की स्थापना का कार्य नवंबर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिन या रात के समय ग्रिड फेल होने की स्थिति में बीईएसएस के माध्यम से स्पीति घाटी और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।