फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ड्राइविंग टेस्ट, वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तारादेवी में छह से 31 जुलाई तक तय तिथियों में होंगे टेस्ट, पासिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय शिमला ने जुलाई के लिए जिले में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। वरिष्ठ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) शिमला के इन टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए तय दौरों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। उन्हीं की देखरेख में उपमंडलों में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की जाएगी।
तारा देवी (शिमला) में वाहनों की पासिंग 6, 7, 14, 20, 21, 25, 30 और 31 जुलाई को होगी। ड्राइविंग टेस्ट के लिए 7, 14, 21 और 31 जुलाई की तिथि तय की गई है। ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित तिथि को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ एमवीआई इंजीनियर पंकज सिंह वाहनों की पासिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के अलावा उपमंडल स्तर पर होने वाले टेस्ट और पासिंग की तिथियां भी तय की गई हैं। इसके अनुसार ठियोग में 3 जुलाई, कोटखाई में 4 जुलाई, जुब्बल में 8 जुलाई, सुन्नी में 15 जुलाई, रोहड़ू में 16 जुलाई और चौपाल में 18 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व मोहन चौहान के अनुसार उपमंडल स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की तैनाती के आदेश दिए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए आने वाले वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें