फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूरी तरह फ्लॉप रही राहुल गांधी की रैली, नहीं पहुंची आम जनता'

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की धर्मशाला रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है। बड़े दिन से चल रहीं तैयारियों के बावजूद कांग्रेस 10 हजार क्षमता वाले ग्राउंड को भी नहीं भर सकी। रैली से आम जनता नदारद रही।
विज्ञापन


यह कांग्रेस का जिला सम्मेलन बनकर रह गई। सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी जनता को आकर्षित नहीं कर पाए। वे अपने परंपरागत अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसते रहे। जैसे ही उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना शुरू किया, जनता मैदान से बाहर जाने लगी।

रैली का न आम जनता पर कोई असर पड़ा और न ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को वे कोई दिशा दे सके। नोटबंदी पर बोले राहुल गांधी को लोगों ने अनसुना कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जहां-जहां जाते हैं वहां - वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जाता है। अब अगला नंबर हिमाचल का है।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस पार्टी जो 4 वर्ष के कार्यकाल का जश्न मना रही है। यह हिमाचल की जनता के साथ एक मजाक है। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। माफि या पूरी तरह हाबी है। भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है, ऐसे में जश्न नहीं सरकार के चार वर्ष का काला दिन मनाना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

वीरभद्र को जेल जाने से बचाने में लगी सरकार : सत्ती

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री को जेल जाने से बचाने में लगी है। सरकार के मंत्री वकीलों के लिए फीस एकत्रित करने में लगे हैं। शनिवार को राजभवन के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ती ने मुख्यमंत्री पर तानाशाही और अहंकार में शासन चलाने के आरोप लगाए।

अपने तीन विधायकों के खिलाफ सदन में की गई कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर केंद्र से मिलने वाले धन का भी दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सत्ती ने नोटबंदी पर कांग्रेस के रुख को देश में भ्रष्टाचारियों का साथ देने वाला बताया।

साथ ही ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि सरकार ने अगर चार्जशीट में लगाए गए आरोपों की जांच नहीं करवाई तो भाजपा सरकार आने पर चार्जशीट की जांच करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें