उन्होंने कहा कि सांसदों की उपलब्धियों को घर-घर लेकर जाएंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन भाजपा करेगी। सत्ती ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के अनुसार भाजपा बड़े सम्मेलनों का आयोजन करेगी, जिसमें केंद्रीय नेता भी आएंगे।
आगामी चुनावों के लिए तैयारी के लिए पार्टी ने योजना बनाई है। इस अवसर पर पंचायत एवं विकास ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राज्य भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, हमीरपुर संसद क्षेत्र के
संगठन महामंत्री संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, महासचिव यशपाल राणा, विजय चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, जिप सदस्य अनुराधा, राजकुमार पठानिया, मनोहर लाल, श्याम
लाल, बलविंद्र गोल्डी, ओंकार नाथ विनोद जोशी, रमेश चंद भडोलियां, जसविंद्र गोगा, देशराज राणा, तिलक राज सैणी, अशोक धीमान, सतीश, अजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।