उन्होंने कहा कि विपक्ष और उसके सहयोगी दलों की यह हालत है कि उन्हें न तो देश के सेनाओं पर विश्वास है और न ही देश के प्रधानमंत्री पर। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की अपनी कारगुजारियों की वजह से देश में कांग्रेस मुक्त भारत की शुरूआत हो चुकी है।
इस मौके पर भाजपा नेता हरिओम भनोट, बलवीर बग्गा तथा राजकुमार पठानिया आदि मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मंडी से पूर्व भाजपा मंत्री अनिल शर्मा से जुड़े मसले पर कार्रवाई को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन के बाद शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से खिलाफत करने वालों के खिलाफ भाजपा सख्ती से निपटेगी।