फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया...से संगत निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

पूरा दिन चला लंगर, लोगों ने मिटाइयां भी बांटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहले पातशाह गुरु नानक देव का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और सादगी से मनाया गया। अमृत वेला में ही संगत का आना शुरू हो गई और पूरे दिन गुरुद्वारा परिसर भक्ति तथा गुरबाणी से गूंजता रहा। संगत ने
सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया...भजन गाकर सबको भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:45 से 6 बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश, नितनेम और श्री सुखमनी साहिब पाठ से हुई। इसके बाद 6 से 6:30 बजे तक अखंड पाठ साहिब, अरदास और हुकमनामा का कार्यक्रम हुआ। 6:30 से 8:30 बजे तक आसा दी वार कीर्तन हुआ। इसमें नीरज ग्रोवर, हरभजन सिंह और सुखजिंदर सिंह ने संगत को गुरबाणी रस में डूबो दिया। इसके बाद 8:30 से 10 बजे तक हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर जलविंदर सिंह ने कीर्तन किया जिनकी मधुर वाणी ने संगत को भावविभोर कर दिया। 10 से 10:50 बजे तक सुरजीत कौर, तरनजीत कौर, मनदीप कौर और गुरमत क्लास के बच्चों ने कीर्तन किया। इसके बाद चिरजोत सिंह और कुलदीप ग्रोवर ने भी अपनी सेवा निभाई। 11:20 से 12 बजे तक सिख महिला सत्संग सभा शिमला ने जपजी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद जसविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह जी ने गुरमत विचार साझा किए। दोपहर 1 से 2 बजे तक जलविंदर सिंह जी ने कीर्तन किया। अवतार सिंह और सुखजिंदर सिंह ने कार्यक्रम का समापन आनंद साहिब, अरदास और समाप्ति के साथ किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर परोसा गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



संजौली गुरुद्वारे में भी कार्यक्रम आयोजित
गुरुद्वारा साहिब संजौली में भी गुरु नानक देव प्रकाश पर सुबह से ही गुरु घर में संगत का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अरदास कर गुरु की कृपा प्राप्त की और भक्ति भाव से कीर्तन-संगत में हिस्सा लिया। विशेष दीवान में सुखदेव सिंह ने अपनी मधुर बाणी से संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर पूरा दिन चलता रहा।
विज्ञापन



हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाता है पर्व
गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इसे गुरु पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में तलवंडी में हुआ था। उन्होंने समाज में समानता, सत्य, ईमानदारी और सेवा का संदेश दिया। इनकी शिक्षाओं में नाम जपो, कीर्तन करो और वंड छको ने लोगों को जीवन में सादगी, मेहनत तथा परोपकार अपनाने की प्रेरणा दी। इस दिन श्रद्धालु कीर्तन, अरदास, प्रभात फेरी और लंगर सेवा से गुरु की शिक्षाओं को याद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें