फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड ने बनाया ये खास प्लान

Thu, 29 Dec 2016 06:12 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
मार्च 2017 में प्रस्तावित स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं पहली बार सेटेलाइट कैमरों की निगरानी में होंगी। ये कैमरे संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में लगाए जाएंगे। पिछली रिपोर्टों के आधार पर संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने बताया कि कई कोशिशों के बावजूद जिन संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में नकल नहीं रुक रही, उन केंद्रों में इस बार यह प्रयोग करने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में लगे सैटेलाइट कैमरे बोर्ड कार्यालय में स्थापित एक विशेष कक्ष से जोड़े जाएंगे। उस कक्ष में बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी करेंगे। सीसीटीवी फुटेज पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर नकल करने या करवाने वाले परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी। इसका रिकॉर्ड भी शिक्षा बोर्ड रखेगा। 

कैमरे ठीक तरह से काम करते रहें, इसकी जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक और समन्वयक की होगी। प्रयोग सफल रहने के बाद यह व्यवस्था सभी स्कूलों में भी शिक्षा बोर्ड लागू करेगा। इससे पहले शिक्षा बोर्ड बीओडी की बैठक में निजी स्कूलों पर ये व्यवस्था लागू कर चुका है।
विज्ञापन


फैसला लिया गया था कि निजी स्कूलों की ओर से नए परीक्षा केंद्रों के आवेदनों को तभी स्वीकृति मिलेगी, जब वे अपने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। लेकिन अब शिक्षा बोर्ड सूबे के सभी सरकारी और निजी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में सेटेलाइट से जुड़े सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। 

प्रोजेक्ट को आउटसोर्स करेगा बोर्ड
शिक्षा बोर्ड सीसीटीवी प्रोजेक्ट को आउटसोर्स करेगा। इसके लिए हिमाचल में काम करने वाली कंपनियों को प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जा रहा है। इन परीक्षा केंद्रों के प्राध्यापकों से परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का खाका पहले ही मंगवाया जाएगा, जिसमें कमरों का

साइज, परीक्षार्थियों के बैठने की संख्या आदि शामिल होगी। इस खाके को अनुमोदित कर नोटिफाई किया जाएगा, जिसके बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई बदलाव जरूरी होगा तो उसकी अनुमति बोर्ड से लेनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें