शिमला। स्वर्ण पब्लिक विद्यालय टुटीकंडी ने पीटरहॉफ में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारिका को मिस और यश को मिस्टर स्वर्ण के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के भव्य स्वागत से हुई। इसके बाद नौवीं की छात्रा शिवानी, आलिया, अहाना, वैष्णवी, निहारिका, वंशिका और रिद्धिमा ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए मनमोहक शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। नौवीं के छात्र मोक्ष, कार्तिक, मस्ताना, भविष्य एवं उत्कर्ष दीक्षित ने गोविंदा स्टाइल में नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की भूमिका, तन्वी, सारिका, आरुषि, रिद्धिमा, हंसिका और दिव्यांशी ने भी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य की शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो