सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने पीजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर अब 19 नवंबर तक कर दी है। इससे अभी तक फार्म जमा नहीं करवाने वाले हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। विवि के मुताबिक पहले परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक ही थी, लेकिन विवि से संबंधित कॉलेजों के आग्रह पर तिथि को बढ़ा दिया है। एग्जामिनेशन पोर्टल पर अब तक केवल 12,000 छात्रों ने आवेदन किया है, जिनमें से 9,000 छात्रों ने पंजीकरण शुल्क भी जमा करवा दिया है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबंध रखने वाले सभी संस्थानों को सूचित किया गया है कि पीजी कक्षाओं के विद्यार्थी 19 नवंबर तक परीक्षा फार्म और फीस जमा करवा दें। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों के परीक्षा फार्मों में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं वह भी इस दिन तक उन्हें ठीक करें। कहा कि इसके आगे अब कोई भी अवसर नहीं दिया जागा।