शिमला। पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को पंथाघाटी कसुम्पटी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर बान, देवदार, शहतूत, दाड़ू के पौधे सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर रोपे गए। पूर्व उप महापौर ने बताया कि 50 से ज्यादा पौधे रोपे। इनका अगले तीन साल तक रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से भी पौधों का ध्यान रखने और सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है। ब्यूरो