शिमला। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान (एचएफआरआई) ने बुधवार को वन महोत्सव पर पुजारली पंचायत के कनोरा गांव की शामलात भूमि पर देवदार, वान, पाजा, व्यूल और काफल सहित विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे लगाए। कार्यक्रम में 60 लोगों ने भाग लिया। संस्थान की निदेशक डॉ. मनीषा थपलियाल ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। विस्तार प्रभाग के प्रमुख डॉ. पवन कुमार ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की दो वर्ष तक देखभाल करने का आग्रह किया। संवाद