फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में चार पुस्तकों का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में पर्यावरणीय स्थिरता, मानव स्वास्थ्य और हिमालयी जैव विविधता पर आधारित चार शोध पुस्तकों का विमोचन कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया। बायोसाइंसेज विभाग के डॉ. राजेश जरयाल की संपादित इन पुस्तकों को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों एल्सेवियर और टेलर एंड फ्रांसिस ने प्रकाशित किया है। पुस्तकों में वेस्ट टू रिसोर्सेज, डायबिटीज इन एजिंग पीपल तथा बायोडायवर्सिटी ऑफ हिमालय के दो खंड शामिल हैं। इनमें कचरा प्रबंधन, वृद्धावस्था में मधुमेह और हिमालयी जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों पर बहु-विषयक शोध प्रस्तुत किया है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों का शोध केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि समाज और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भी उपयोगी होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें