फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद भारत दर्शन योजना: हिमाचल की बेटियों के लिए योगी ने सुबह चार बजे खुलवा दिए ताजमहल के द्वार

Mon, 07 Aug 2023 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आगरा में ताजमहल का अवलोकन करने के पश्चात सभी छात्राएं दिल्ली पहुंचीं। जहां उन्हें टेरिटोरियल आर्मी मुख्यालय जाने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं युवतियां। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से चलाए जा रहे सांसद भारत दर्शन योजना में रविवार को सूबे की 21 बेटियों ने आगरा में सुबह ताजमहल के दीदार किए। अनुराग ठाकुर के विशेष आग्रह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर सुबह 4:00 बजे प्रशासन ने ताजमहल को खोल दिया।

विज्ञापन


सभी छात्राओं ने लखनऊ में योगी से शिष्टाचार भेंट की थी। आगरा में ताजमहल का अवलोकन करने के पश्चात सभी छात्राएं दिल्ली पहुंचीं। जहां उन्हें टेरिटोरियल आर्मी मुख्यालय जाने का अवसर प्राप्त हुआ। बेटियों ने टेरिटोरियल आर्मी मुख्यालय का भ्रमण कर आर्मी के कामकाज, इसमें कॅरिअर और देश की सुरक्षा समेत अन्य कई पहलुओं को जाना और समझा।

यहां पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बेटियों ने सैन्य अधिकारियों की देखरेख में फायरिंग भी की। टेरिटोरियल आर्मी के बाद बेटियां जोमेटो मुख्यालय गईं, जहां उन्हें स्टार्टअप के कामकाज के तौर तरीकों और कॉरपोरेट मैनेजमेंट के गुर सीखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें