डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस नशा माफिया की जड़ों तक पहुंच रही है। पिछले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के डेढ़ दर्जन मामलों में नशा माफिया की 11.37 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।
पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने कहा कि चीन की सीमा पर बसे हिमाचल के 48 गांवों को कोई खतरा नहीं है। पिछले साल गलवां घाटी में भारत और चीन सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल चिंतित थे। इन सीमा क्षेत्रों में पांच आईपीएस को भेजा गया था। डीजीपी शनिवार को पांवटा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस नशा माफिया की जड़ों तक पहुंच रही है। पिछले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के डेढ़ दर्जन मामलों में नशा माफिया की 11.37 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। कोरोना काल में प्रदेश पुलिस ने दिन रात सेवा कर सराहनीय कार्य किया है। आज पुलिस के व्यवहार के खिलाफ शिकायतें 16 फीसदी से घटकर 10 फीसदी रह गई हैं।
नशे का गढ़ माने जाने वाले कुल्लू जिले में पुलिस चरस की खेती नष्ट कर रही है। जिसमें सूचना एवं प्रौद्योगिकी पुलिस के लिए अहम भूमिका निभा रही है। प्रदेश पुलिस ने वन्य जीव तस्करों से चीते और तेंदुए की कई खालें भी पकड़ी हैं। कोरोना काल में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बिना रुके व बिना थके काम किया है।
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों की सीमा से लगते सिरमौर की पुलिस बेहतर कार्य के लिए बधाई की पात्र हैं। इससे पहले डीजीपी ने पांवटा में पुलिस अधिकारियों के लिए तैयार आराम गृह का शुभारंभ किया।