फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के नए सह प्रभारी बने संजय दत्त

Thu, 03 Jun 2021 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

संजय दत्त तमिलनाडु में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनाने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
नए सह प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त को नियुक्त किया है। संजय मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक के तौर पर हिमाचल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले संजय दत्त की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


संजय दत्त तमिलनाडु में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनाने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी हैं। राठौर ने बताया है कि संजय दत्त प्रदेश की राजनीति से भली भांति परिचित हैं। महाराष्ट्र में जन्में संजय दत्त ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष से अपनी राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़ी। सेवादल के संगठन सचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहते हुए सचिव पद तक पहुंचे हैं। राठौर ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को संजय की नियुक्ति का पूरा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि संजय दत्त से पहले सह प्रभारी का प्रभार गुरकीरत सिंह के पास था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें