शिमला। उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली की एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा गुनगुन शर्मा ने राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। चंडीगढ़ के मोहाली विश्वविद्यालय में 5 से 11 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से आए स्वयंसेवियों के साथ छात्रा गुनगुन भी शामिल हुईं। गुनगुन ने भाषण स्पर्धा में भाग लिया और हिमाचल के लोक संस्कृति पहाड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपम वर्मा और डॉ. पूजा दुल्टा का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो