फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हरीश जनारथा ने वितरित किए पुरस्कार
विज्ञापन

छठी कक्षा से मानवी और सातवीं से आरती सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में बच्चों ने नाटी, भांगड़ा और नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छठी से जमा दो कक्षा तक के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा से मानवी, सातवीं से आरती, आठवीं से रूही, नौवीं से मनीष और दसवीं कक्षा से मिखिलेश को पुरस्कृत किया। ग्यारहवीं कक्षा के आर्ट्स संकाय से दीपमाला, साइंस से अंजलिका और कॉमर्स से पूर्वांश, बारहवीं कक्षा के आर्ट्स संकाय से यशवर्धन को सम्मानित किया। यशवर्धन ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन सूची में 96% अंक लेकर स्थान पाया था। साइंस संकाय से अर्शिया वर्मा और कॉमर्स से करण को पुरस्कृत किया। यह सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की उपमहापौर उमा कौशल, युवा पार्षद अंकुश वर्मा, ममता चंदेल और मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विधायक हरीश जनारथा ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए स्कूल के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों की उन्नति के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। स्कूल प्रबंधन और छात्रों ने उनके पिछले वादों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्कूल में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को सुधारने के लिए अपने निरंतर प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानाचार्य लोकेश पारेख ने छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें