फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल बनी हिमाचल की ये पंचायत, बेटी के जन्म पर देगी पैसा

Sat, 07 May 2016 09:45 AM IST
रामनाथ शर्मा/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)

सार

  • बेटी के जन्म पर 5100 रुपये की एफडी करवाएगी पंचायत
  • बिलासपुर जिले की सनीहरा पंचायत में सर्वसम्मति से लिया गया है यह फैसला
  • पंचायत स्तर पर बनाई जाएगी कमेटी, दानी-सज्जन बनाए जाएंगे कमेटी सदस्य
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के बिलासपुर जिले की सनीहरा पंचायत ने अनूठी पहल की है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के बिलासपुर जिले की सनीहरा पंचायत ने अनूठी पहल की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने फैसला लिया है कि वे पंचायत में बेटी पैदा होने पर अपनी जेब से 5100 रुपये की एफडी बेटी के नाम पर करवाएंगे।
विज्ञापन


इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इस पंचायत में 1003 महिलाएं और 1017 पुरुष हैं। बिलासपुर जिले के झंडूता विकास खंड के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की सनीहरा पंचायत प्रधान कमल चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसमें उपप्रधान राजपाल, सदस्य निक्की देवी, निर्मला देवी, कला देवी, राजसिंह और धर्म सिंह आदि ने भाग लिया। बैठक में लड़कियों के घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई गई। साथ ही निर्णय लिया कि पंचायत में बेटी के जन्म पर पंचायत प्रतिनिधि अपनी जेब से 5100 रुपये की एफडी इस बेटी के नाम पर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां बोझ नहीं, परिवार को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

गांव के दानी-सज्जनों को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। इनकी देख-रेख में कन्या के जन्म पर प्रोत्साहन राशि उस परिवार को दी जाएगी।
इस फैसले के पीछे पंचायत प्रतिनिधियों की सोच है कि बेटियों को बोझ नहीं समझा जाएगा। प्रधान कमल चौहान ने कहा कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा। गांव के दानी-सज्जनों को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। इनकी देख-रेख में कन्या के जन्म पर प्रोत्साहन राशि उस परिवार को दी जाएगी।

पंचायत की बैठक में कन्या के जन्म पर उसके नाम 5100 रुपये की एफडी उस परिवार को देने का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ है। प्रस्ताव की एक प्रतिलिपी जिलाधीश बिलासपुर को भेजी जा रही है।- सुनीता शर्मा, पंचायत सचिव सनीहरा

पंचायत प्रतिनिधियों ने यदि ऐसा कोई निर्णय लिया है तो यह सराहनीय है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। प्रस्ताव की कॉपी अभी तक नहीं मिली है।- मानसी सहाय ठाकुर, उपायुक्त बिलासपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें