फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बनीं इन 13 दवाइयों के सैंपल हुए फेल, यहां देखिए पूरी सूची

Tue, 12 Jun 2018 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल में बनीं 13 और दवाइयां मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के ताजा ड्रग अलर्ट में देशभर की 43 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
इनमें प्रदेश के उद्योगों में निर्मित 13 दवाइयां भी शामिल हैं। कसौटी पर खरा न उतरने वाली दवओं में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की 9, सिरमौर की 3 और परवाणू के एक उद्योग की दवा शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
गौरतलब है कि पिछले पांच माह में सूबे में बनीं 57 जबकि बीते वर्ष 110 दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। एशिया में बिकने वाली 35 फीसदी दवाएं हिमाचल में बनती हैं। 

4 of 6
ताजा जांच में अधोमानक पाई गईं दवाओं के सैंपल सब जोन बद्दी, ईस्ट जोन कोलकाता, सब जोन गोवा से लिए गए थे। इनकी जांच सीडीएल कोलकाता, आरडीटीएल चंडीगढ़ की लैबोरेटरी में कराई गई।  
विज्ञापन

5 of 6
अधोमानक पाई गईं ये दवाएं एंटीबायोटिक, बुखार, गैस, लीवर, दर्द निवारक, कैल्शियम, विटामिन, माउथ वॉश, मांसपेशियों में खिंचाव को ठीक करने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाजार से वापस बुलाएंगे इन दवाओं के बैच: नियंत्रक 
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि प्रदेश की 13 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इन बैच की दवाओं को बाजार से वापस बुलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है। बाहरी राज्यों में जाने वाली दवाओं पर कई फैक्टर रहते हैं। इनके सैंपलों की सीडीएल में जांच होती है। प्राधिकरण इन उद्योगों के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें