फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र शिक्षा: पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, हिमाचल के 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

Fri, 12 Jun 2026 04:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पहले चरण में राज्य के 74 पीएम श्री विद्यालयों में लगभग 270.10 लाख की लागत से ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में भी लगभग 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समग्र शिक्षा प्रदेश के स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दे रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के पीएम श्री विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। पहले चरण में राज्य के 74 पीएम श्री विद्यालयों में लगभग 270.10 लाख की लागत से ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में भी लगभग 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का लाभ मिल सके। यह पहल विद्यार्थियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में फिटनेस के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने का अवसर भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, स्वास्थ्य और आधुनिक अधोसंरचना के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा का उद्देश्य विद्यालयों में ऐसा समावेशी और प्रेरणादायी वातावरण तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन कौशल का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके। ओपन जिम की स्थापना इसी व्यापक सोच का हिस्सा है, जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास संभव है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बच्चों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित होगी, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें