शिमला। सैहब सोसायटी वेलफेयर वर्कर यूनियन मंगलवार दोपहर बाद महापौर कार्यालय पहुंचीं। यहां पर यूनियन ने महापौर सुरेंद्र चौहान से मुलाकात की। यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि अगले माह होने वाली एजीएम में उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाए। वहीं उनकी मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। यूनियन का कहना है कि सालों से उनके कई मुद्दे हैं जोकि पूरे नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उन्हें पूरा किया जाए। महापौर ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि एजीएम की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर प्राथमिकता से चर्चा की जाएगी।