फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saach Pass: पहली बार अक्तूबर माह में साच पास की बहाली का कार्य शुरू, पांगी के लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 21 Oct 2023 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी ने मौसम को देखते हुए साच पास को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीनें सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाते हुए चंबा की तरफ बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
साच पास (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को पहली बार अक्तूबर में साच पास मार्ग पर परिवहन सेवा का लाभ मिल सकता है। लोक निर्माण विभाग ने पांगी की तरफ से तीन जेसीबी मशीनें लगाकर साच पास को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। एक या दो दिन में यह मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सकता है। हालांकि, हर साल 15 अक्तूबर के बाद साच पास को प्रशासनिक तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया जाता है, क्योंकि इसके बाद भारी बर्फबारी के चलते मार्ग बंद हो जाता है।

विज्ञापन


इस दौरान साच पास से सफर करना मुश्किल हो जाता है। इस बार लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी ने मौसम को देखते हुए साच पास को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीनें सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाते हुए चंबा की तरफ बढ़ रही हैं। मौजूदा समय में पांगी वासी वाया जेएंडके होकर चंबा के लिए आवाजाही कर रहे हैं।

इसमें 500 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। जबकि वाया साच पास 172 किलोमीटर का सफर करके पांगी के लोग चंबा पहुंच जाते हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि साच पास को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास सफल रहा तो पांगीवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें