शिमला। लक्कड़ बाजार-संजौली मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) से रूट पर अतिरिक्त टेंपो ट्रैवलर चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर टेंपो ट्रैवलर भरकर रवाना होते हैं। इससे लोगों को सीटें नहीं मिल पातीं। रोजाना कॉलेज, दफ्तर और आईजीएमसी जाने वाले यात्रियों को इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी अनिल, उत्तम सिंह, अनीता और ईरा ने कहा कि विशेषकर सुबह तथा शाम के व्यस्त समय में टेंपो ट्रैवलर की उपलब्धता कम हो जाती है। संवाद