शिमला। राजधानी के ढली बस अड्डे में निजी बसों का काउंटर नहीं लगाने दिया जा रहा है। इस वजह से अब चालक और परिचालकों को बसों के काउंटर बाहर लगाने पड़ रहे हैं। इससे सड़क पर जाम लग रहा है। ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के महासचिव अखिल गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले ही एचआरटीसी ने निजी बसों को अंदर काउंटर लगाने से मना कर दिया है। कहा कि यहां पर चार्जिंग स्टेशन है। ऐसे में अब उन्हें मजबूर बाहर काउंटर लगाना पड़ रहा है। कहा कि बसें 5 से 7 मिनट के लिए यहां पर काउंटर लगती हैं। ऐसे में इस दौरान अगर जाम लगता है तो पुलिस चालान कर देती है। ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने मांग की है कि एचआरटीसी व्यवस्था में सुधार करें। संवाद