फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में तीन मुंह वाला बच्चा पैदा होने की उड़ा दी अफवाह, सहमे लोग

Sun, 22 Mar 2020 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
fake news demo pic
विज्ञापन

कोरोना के संकट से जूझ रहे लोग इस समय अपने देश और जान को लेकर फिक्रमंद हैं। लेकिन, कई शरारती तत्व अफवाह फैलने में पीछे नहीं हैं। झूठी अफवाह फैलने वाले इन लोगों के खिलाफ अब लोगों में भी आक्रोश बढ़ने लगा है। रविवार जनता कर्फ्यू के दिन किसी शरारती तत्व ने सुबह ही अफवाह फैला दी कि टांडा मेडिकल कॉलेज में एक तीन मुंह का बच्चा पैदा हुआ है और यह बच्चा कह रहा है कि पृथ्वी नष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन


लोगों को अपने घरों में दिए जलाने की भी बात कही। यहां तक कि सोशल मीडिया में फैले इस बच्चे का फोटो और पहाड़ी भाषा में इस बच्चे के होने की पुष्टि भी इन शरारती लोगों से की गई। लिहाजा, रविवार सुबह ही बच्चे का फोटो और मेेसेज वायरल होते ही एक-दूसरे लोगों की और रिश्तेदारों की मोबाइल की घंटियां बजनी शुरू हो गईं। जबकि बच्चे का फोटो देख कर लोग भी सकते में आ गए। कई लोगों ने अपने घरों में दिए भी जला दिए।

दोपहर होते-होते यह मेसेज करीब सभी लोगों तक पहुंच गया था, जिससे लोग भी सहम हुए थे। यही नहीं, दो दिन पहले कोरोना से पीड़ित एक महिला की मौत और एक सेना अधिकारी को कोरोना होने की भी झठी अफवाह फैला दी गई थी। हालांकि, सेना के अधिकारी की अफवाह फैलाने पर पालमपुर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। जबकि टांडा मेडिकल कालेज की प्रशासन ने भी तीन मुंह का बच्चा होने की बात को अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन


एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि अफवाहें फैलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टांडा में तीन मुंह के बच्चे की अफवाह फैलने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें