फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लगातार तीन बार जीतने पर ही स्कूल अपने पास रख सकेंगे ट्रॉफी

Wed, 02 Aug 2023 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

तीन साल लगातार जीत दर्ज करने के बाद संबंधित स्कूल ट्रॉफी का सही हकदार बन जाएगा। वर्ष 2007 तक भी स्कूलों को रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता था।
विज्ञापन
चायल स्कूल में खेलकूद स्पर्धा में मार्चपास्ट पेश करते छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के स्कूलों में आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुरानी व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है। इसके तहत विजेता स्कूल को अब चैलेंज नहीं, बल्कि रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस ट्रॉफी का सही हकदार वह स्कूल होगा जो तीन साल तक विजेता रहेगा। पहली बार ट्रॉफी लेने के बाद संबंधित स्कूल को तीन वर्ष तक इसे वापस खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लाना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में हर वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन खंड से राज्य स्तर तक किया जाता है। इन दिनों वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जबकि खंड स्तर की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से चैलेंज ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाता है। इस बार से विभाग रनिंग ट्रॉफी से मेधावी स्कूलों को सम्मानित करेगा।

तीन साल लगातार जीत दर्ज करने के बाद संबंधित स्कूल ट्रॉफी का सही हकदार भी बन जाएगा। वर्ष 2007 तक भी स्कूलों को रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता था। बीच में व्यवस्था बंद कर दी थी और विजेता को चैलेंज ट्रॉफी से सम्मानित किया जाने लगा।  
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसके तहत विजेता स्कूलों को अब रनिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तीन वर्ष तक लगातार जीतने पर संबंधित स्कूल इसका हकदार बन जाएगा। बीच में यदि कोई अन्य स्कूल की जीत होती है, तो वह स्कूल इसे अपने साथ ले जा सकता है। इस व्यवस्था से स्कूली खिलाड़ियों में उत्साह बना रहेगा। - महेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें