शिमला। राजधानी के टुटीकंडी स्थित बंगाली बगीचा में बुधवार को अचानक बान का एक पेड़ गिर गया। इसकी वजह से यहां बिजली के कई तार गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के तार भी टूट गए थे। पेड़ बुधवार सुबह 6:00 बजे गिरा। करीब छह घंटों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। स्थानीय निवासी आशा और नैना शर्मा ने कहा कि बिजली गुल होने से काफी समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम उप महापौर उमा कौशल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पेड़ को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया था। संवाद