फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, एमडी समेत अस्पताल स्टाफ का घेराव

Mon, 10 Aug 2020 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के राजा का तालाब स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। परिजनों समेत अन्य लोगों ने रविवार को रात से लेकर सोमवार सुबह तक अस्पताल प्रबंधन का घेराव किया और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल के एमडी सहित स्टाफ का घेराव किया। रैहन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 32 वर्षीय महिला रमना कुमारी पत्नी राजकुमार निवासी ज्योर हरनोटा को राजा का तालाब के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। नौ अगस्त रात को महिला ने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। महिला का पति राजकुमार नालागढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।

महिला का पांच साल का एक लड़का भी है। रैहन चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस विषय में कुछ कहा जा सकता है। निजी अस्पताल के ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर थी। बीती रात को अचानक तबीयत खराब होने से शायद महिला की मौत हुई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें