फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नमो अगेन’ लिखे हुड पहनकर पहुंचे दो विधायक, सदन में हंगामा

Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा के दो विधायकों सुरेंद्र शौरी और विनोद कुमार के ‘नमो एगेन’ लिखे हुड देखकर विपक्ष उखड़ गया। सदन में ये दोनों विधायक अन्य सदस्यों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे जबकि विपक्ष के सदस्यों की आंखों में खटकते रहे। 

विज्ञापन


दोनों विधायकों के इस पहनावे को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई और सदन में विरोध जताते हुए कांग्रेस विधायकों ने इस मामले पर हंगामा कर दिया। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीतिक प्रचार के लिए ऐसे कपड़े पहने जा रहे हैं।

सदन की गरिमा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले पर संज्ञान लेेते हुए दोनों विधायकों को भविष्य में सदन में ऐसे कपड़े नहीं पहनने को कहा, जिन पर राजनीतिक एंबलम हो या पार्टी विशेष के पक्ष में हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा विधायक सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।  सदन में ऐसे कपड़े पहनकर आना गलत है।

भाजपा विधायकों को ध्यान होना चाहिए कि वह सदन की कार्यवाही में आए हैं न कि मोदी के प्रचार में किसी जनसभा में हैं। मुकेश ने यहां तक कह दिया कि शौरी तो अभी नए हैं लेकिन विनोद तो काफी पुराने हैं। उन्हें तो सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। 

विज्ञापन

अफसर दीर्घा की अगली कुर्सियां खाली देख उठाए सवाल

दोनों विधायकों ने सदन के बाहर पत्रकारों से  कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर और पीएम मोदी नमो अगेन हुड पहन कर संसद की कार्यवाही में गए थे तो प्रदेश की विधानसभा में नमो अगेन वाला हुड पहनकर जाने में क्या गलत है।

यह महज विपक्ष की बौखलाहट मात्र है। भाजपा विधायकों ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। देश और प्रदेश के लोग पीएम मोदी को एक बार फिर से सत्ता की कमान सौंपने का मन बना चुके है, जिससे कांग्रेस में बुरी तरह बौखलाहट है।

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में अधिकारी दीर्घा की अगली कुर्सियां खाली होने पर भी सवाल उठाया कि इससे अफसरों की गंभीरता झलक रही है। सरकार को चाहिए अभी अफसरों को दीर्घा में बुलाया जाए।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस पर कहा कि हमें पता है पांच साल पहले क्या होता रहा है। विपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकार ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा रखी है। सदन में जो भी मुद्दे सदस्य उठाते हैं, उनको अधिकारी क्रमवार लिखते हैं। इसके कुछ देर बाद सदन में अधिकारी दीर्घा में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें