फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर मीट की प्रदर्शनी देखने आए लोगों को उखड़े मिले तंबू, जमकर हंगामा

Sat, 09 Nov 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी के आश्वासन पर शनिवार को इन्वेस्टर मीट की प्रदर्शन देखने पहुंचे लोगों को आयोजन स्थल पर उखड़े हुए तंबू मिले। लोग उखड़े तंबू देखकर आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ये लोग स्टालों से सामान समेटकर ट्रकों में लोड कर रहे कर्मचारियों से ही उलझ पड़े। 

विज्ञापन


पालमपुर से अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्रदर्शनी देखने आए सौरभ ने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने हमसे मजाक किया है। जब प्रदर्शनी खत्म ही करनी थी तो शनिवार को बुलाया क्यों। धर्मशाला निवासी कारोबारी दिनेश भी अपनी पत्नी और बेटी को साथ लेकर प्रदर्शनी देखने पुलिस ग्राउंड पहुंचे थे। दिनेश ने बताया कि सरकार ने धर्मशाला की जनता के साथ मजाक किया है।
 

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल बचाओ मंच के अध्यक्ष एसएस गुलेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने अपने भाषणों में खुद कहा था कि आम जनता शनिवार को पुलिस ग्राउंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की प्रदर्शनी देख सकती है। हम तभी पुलिस ग्राउंड में आए लेकिन यहां आकर उखड़े हुए तंबू मिले। इन्वेस्टर मीट में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने 47, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और संस्थाओं ने 17 और देश-विदेश की निजी कंपनियों व संगठनों ने 25 स्टालों में प्रदर्शनी लगाई थी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 7 और 8 नवंबर को सुरक्षा कारणों के लिहाज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में आम जनता के लिए एंट्री बैन की थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्य सचिव ने कहा था कि दो दिन ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में सुरक्षा कारणों के लिहाज से आम जनता की एंट्री नहीं हो पाएगी। लेकिन आयोजन खत्म होने के बाद शनिवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में जनता की एंट्री फ्री हो पाएगी। इस आश्वासन के बाद शनिवार को हजारों लोग पुलिस मैदान में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में लगी प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें