फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम न मानने पर जब्त की बसें, 37 के चालान

Fri, 01 Aug 2014 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में यातायात नियम बस ऑपरेटरों के ठेंगे पर हैं। प्राइवेट बस ऑपरेटर न तो परिवहन विभाग के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और न ही निर्धारित समय पर टैक्स जमा कर रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाने में एचआरटीसी भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन


वीरवार को आरटीओ प्रशांत देष्टा ने टीम के साथ शहर में अलग अलग स्थानों पर नाके लगाकर बसों का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग के निर्देशों के बावजूद बसों में विशेष श्रेणी यात्रियों (वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, कैंसर पीड़ित, अपंग) को सीटें उपलब्ध नहीं करवाई गई थीं।

बसों में ड्राइवर कंडक्टर न तो वर्दी में थे और न ही नेम प्लेट लगाई थी। बसों में धड़ल्ले से ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाकर यात्रियों को परेशान किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग ने दो बसें भी पकड़ी।
विज्ञापन


इनका बीते कई महीनों से एसआरटी (स्पेशल रोड टैक्स) जमा नहीं किया गया था। एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 37 बसों के चालान कर 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

एचआरटीसी बसों के भी चालान

कार्रवाई के दौरान एचआरटीसी की चार बसों के भी चालान किए गए। बिना वर्दी बस चला रहे चालकों और ओवरलोडिंग के चालान हुए। निरीक्षण के दौरान जब एक निजी बस में यात्रियों की टिकटें जांची गईं तो किसी भी सवारी के पास टिकट नहीं मिली। जब कंडक्टर से इसका कारण पूछा गया तो जवाब मिला, साहब हम क्या करें, मालिक टिकटें नहीं देते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें