फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आरएसएस बनाम नॉन आरएसएस का झगड़ा: राठौर

Thu, 07 Feb 2019 07:08 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला किया है। पासू के एक होटल में प्रेस वार्ता में राठौर ने आरोप लगाया कि सीएम आरएसएस की कैद में हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में आरएसएस बनाम नॉन आरएसएस का झगड़ा चल रहा है। चुनाव में इसका कांग्रेस को फायदा मिलेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। अभी तक 41 नेताओं ने आवेदन किया है।

जीत की क्षमता रखने वाले अगर किसी बड़े नेता ने आवेदन नहीं किया है तो उसे भी टिकट मिल सकता है। यह अधिकार सिर्फ हाईकमान के पास है। बाली और सुधीर की ओर से टिकट के लिए आवेदन नहीं करने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने यह जवाब दिया।
विज्ञापन


कहा कि टिकट आवंटन को लेकर हाईकमान भी सर्वे करवा रहा है। लोस चुनाव के लिए आवेदकों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे हैं। पार्टी टिकट किसे मिलेगा, यह हाईकमान ही तय करेगा। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

आखिरी चुनाव लड़ने की बात से पलट रहे शांता

राठौर ने कहा कि सांसद शांता कुमार जैसे वरिष्ठ नेता भी अपने कहे पर काबिज नहीं रह पा रहे हैं। शांता ने पिछले चुनाव को आखिरी कहकर जनता का समर्थन हासिल किया था। अब लोस चुनाव नजदीक आते ही शांता बयान बदलने के प्रयास में लगे हैं।

सीयू, चंबा में सीमेंट प्लांट, रेलवे ब्राडगेज में से एक भी वायदा शांता नहीं निभा पाए। एडवाइजरी जारी करने के बावजूद वीरभद्र सिंह की ओर से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने के प्रश्न पर राठौर बोले - अनुशासनहीनता चाहे कोई भी करे, बर्दाश्त नहीं होगी। 
 
पुराने डिब्बों को मोडिफाई कर चला दी एक्सप्रेस ट्रेन
राठौर बोले, पपरोला में एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाना महज ड्रामा है। पुराने डिब्बो को मोडिफाई कर चुनावी ट्रेन चला दी गई। सीएम के गृह जिले में शिक्षकों के सबसे ज्यादा तबादले एक वर्ष में हुए। तबादलों के दम पर कोई भी पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकती है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका हिमाचल आने का न्योता स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें