शिमला। राजधानी के संजौली गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को वार्षिक जरनल हाउस का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संजौली गुरुद्वारा साहिब समिति से तीन वर्षों के लिए प्रधान पद के लिए रविंद्र सिंह मंगा को चुना। यह चुनाव पार चनार सभा गुरुद्वारा लोअर बाजार के प्रधान मोहिंद्र पानल सिंह की अगुवाई में करवाया गया। इस दौरान समिति के सदस्य सवर्ण सिंह, बलदेव सिंह, मंजीत सिंह, मलिक सिंह और हरदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद