फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पांगी की 1,902 महिलाओं के खातों में आए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 9-9 हजार रुपये

Thu, 26 Mar 2026 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।

सार

जनजातीय क्षेत्र पांगी की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री का जन्मदिन खुशियों की सौगात लेकर आया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की राशि जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री का जन्मदिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर पांगी घाटी की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने पांगी की पात्र महिलाओं को दिसंबर 2025 तक की सभी बकाया किस्तें एक साथ जारी कर दी हैं। इससे पहले जून 2025 तक पहली किस्त महिलाओं के खातों में भेजी गई थी। दूसरी किस्त के रूप में 6 महीने की राशि एकमुश्त जमा की गई है। स्थानीय महिलाओं और प्रशासन को उम्मीद है कि अगले चरण में जून 2026 तक की छह महीनों की किस्त भी एक साथ जारी की जा सकती है।

विज्ञापन



आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि घाटी की कुल 1902 पात्र महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया गया है। बताया कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत कुल 1 करोड़ 71 लाख 18 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पहुंची है। आवासीय आयुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे। प्रदेश वूल फेडरेशन के सदस्य वीर सिंह राणा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पांगी जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए 1500 रुपये की मासिक राशि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें